सरोवर नगरी में अंजुमन इस्लामियाँ मतदान 15 नवंबर प्रातः 9:00 बजे से होगा प्रारंभ मुख्य चुनाव अधिकारी: अब्दुल हमीद


नैनीताल।सरोवर नगरी में अंजुमन इस्लामियाँ चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो गई और सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं बता दें आगामी 15 नवंम्बर को अंजुमन इस्लामियाँ के चुनाव मे मतदान 23 सदस्य के लिए होना है। बता दे कुल 66 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी अब्दुल हमीद ने बताया कि 15 नवंम्बर को लगभग 1700 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान 15 नवंबर प्रातः 9:00 बजे से रजा क्लब सभागार में प्रारंभ हो जाएगा। शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। और लगभग डेढ़ घंटे के पश्चात शाम 6:30 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। जो उसी दिन मतगणना कर विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। सभी मतदाताओं से पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी, पुरानी बैंक पासबुक, लगभग 5 साल पुराने पासपोर्ट, में से कोई एक ओरिजिनल लाना अनिवार्य है। उसी को दिखाकर सदस्य अपना मत दे सकता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से समय से मतदान करने की अपील की है।

























