November 12, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला कार्यालय सभागार मे 17 नवम्बर को

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डी०एल०सी० पत्र के उपयोग एंव पेंशन सम्बन्धी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यशाला का होगा आयोजन

नैनीताल। राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवित प्रमाण (डी०एल०सी०) पत्र अभियान-5 के तहत पेंशनरों की सुविधा के लिए डी०एल०सी० के उपयोग को सुनिश्चित् करने तथा पेंशन सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु कोषागार, नैनीताल द्वारा 17 नवम्बर, 2026 को कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भण्डारी ने कोषागार नैनीताल से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को सूचित करते हुए कहा कि जिन पेंशनरों को डी०एल०सी० पत्र जमा करने में तकनीकी समस्या आ रही है अथवा पेंशन से सम्बन्धित अन्य किसी प्रकार की समस्या है, उससे सम्बन्धित पेंशन कार्यशाला का आयोजन कोषागार नैनीताल द्वारा 17 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे से जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में किया जा रहा है। नियत तिथि को उपस्थित होकर पेंशनर एवम् पारिवारिक पेंशनर अपनी समस्या का आसानी से समाधान करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *