September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पंत पार्क मल्लीताल में प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर

0
1002262628
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में

एस्मा एक्ट लागू करने के विरोध में प्रदेश कि धामी सरकार का फूंका पूतला

नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को पंत पार्क मल्लीताल में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आहवान पर नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश में “एस्मा एक्ट” लागू करने के विरोध में प्रदेश कि “धामी सरकार” का पूतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया इस दौरान नारेबाजी विकी।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि हिटलर शाही पर उतारू हो चुकी धामी सरकार द्वारा प्रदेश मे “एस्मा एक्ट” लागू कर, सरकार ने अपनी जरूरी न्यायोचित मांगो के लिये धरना दे रहें, “उपनल” व अन्य सरकारी संगठनों के कर्मचारियों के लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन किया है, अपनी मांगो के लिये धरना- प्रदर्शन सबका “संवैधानिक अधिकार” है । सरकार के इस हिटलर शाही व अलोकतांत्रिक फरमान के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सभी कर्मचारी संगठनों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, सभासदगण सपना बिष्ट, जीनू पांडे, अंकित चंद्रा, बाबू लाल,पूर्व नगर अध्यक्ष जे.के.शर्मा, व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, व्यापार मंडल उपसचिव शैलू उप्रेती,छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड्वाल, छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार,नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा,भुवन सिंह बिष्ट, विमल चौधरी, वरि.कांग्रेसी सुरेश चंद्रा, पूर्व दायित्वधारी रईस भाई,नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, नगर सचिव बंटू आर्य, जिला यूथ सेवादल अध्यक्ष कमल जोशी,जिला सो.मिडिया अध्यक्ष दीपक महरा,पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पवन जाटव,दिनेश सिंह खेतवाल, जिला उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस ललित सिंह बोरा,नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार, नगर अध्यक्ष एस.सी. प्रकोष्ठ सचिन कुमार,पूर्व उपसचिव छात्रसंघ गौरव कुमार, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस संजय कुमार, शिवम बजाज, नितिन जाटव,राजेंद्र व्यास,गौरव साह,समतुल्ला, परवेज आलम, प्रियांशु बिष्ट,राहुल पुजारी, विनोद परिहार, कनक साह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *