September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आर्शीवाद वूमेनस कलब की पहल पर स्कूली व आंगनबाड़ी बच्चों ने केक काटकर मनाया नैनीताल बर्थडे

0
1002240629
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नगर की प्रतिष्ठित संस्था आशीर्वाद वूमेनस कलब के मंगलवार को द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्लीताल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के साथ ही आंगनबाड़ी के नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ नैनीताल का जन्मदिन के विशेष मौके पर केक काटा।
कलब के प्रतिनिधियों के मुताबिक इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर बहुत आनंद आया। केक के साथ उन्हें कोल्ड ड्रिंक का भी वितरण किया गया। बच्चों के अल्फ ाबेट बुद्धि को देखकर उन्हें बहुत सरल भाषा में नैनीताल के जन्मदिन के बारे में बतलाया गया तथा साथ ही इसके बारे में लिखने के लिए भी कहा गया। विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं तथा भोजनमाता को तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को भी केक वितरित किया गया। इस दौरान कलब की ओर से रेखा कंसल, शोभा गुप्ता,रेखा त्रिवेदी, मोनिका साह, निधि कंसल, वर्षांजली श्रीवास्तव, मानसी गर्ग, नीलू एलहेंस तथा गीता साह आदि उपस्थित रहे। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रसन्नता और भावनाओं को एक छोटे से धन्यवाद कार्ड के साथ व्यक्त किया साथ ही बहुत सुंदर सुंदर भजन भी सुनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *