October 8, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल के 184 वा जन्मदिन पर सभी धर्म के गुरुओं ने की प्रार्थना हुआ हवन

0
1002237633
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

और शहर के गणमान्य लोगों ने काटा केक

समाजसेवी मारुति नंदन शाह ने स्कूली बच्चों को उपहार में बांटे कंबल

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नैनीताल का 184 व जन्मदिन चारों धर्म के धर्म गुरुओं द्वारा प्रार्थना कर श्री गणेश किया गया। हिंदू धर्म से आचार्य कैलाश चंद्र सुयाल, पंजाबी ग्रंथ से मुख्य ग्रंथी किशन सिंह, मुस्लिम धर्म से अंजुमन इस्लामिया से मोहम्मद जूएब, और ईसाई धर्म से जे औ पीटर द्वारा अपने-अपने धर्म का मंत्रौउचारण किया। तत्पश्चात आचार्य कैलाश चंद्र सुयाल द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन किया गया। जिसमें यजमानों द्वारा पूजा अर्चना की गई। उसके पश्चात सरकारी स्कूलों के लगभग 300 छात्र-छात्राओं को आयोजक समाजसेवी और व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति नंदन शाह और उनकी अर्धांगिनी इशा शाह ने संयुक्त रूप से अतिथियों द्वारा बच्चों को कंबल और खाने की सामग्री वितरण की। उसके पश्चात अतिथियों द्वारा केक काटकर जन्मदिन को यादगार बनाया बता दें जन्मदिन पर शेरवुड कॉलेज, होटल नैनी रिट्रीट, एचडीएफसी बैंक, शेरवानी हिल टॉप होटल, नैनीताल बैंक, स्टेट बैंक सहित अन्य संस्थाओं द्वारा के कटवाए गए और स्कूली छात्राओं और अतिथियोंको केक खिलाकर इस दिन को यादगार बनाया। बता दें लगभग 15 वर्षों से समाज सेवी और व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन शाह नैनीताल जन्मदिन का आयोजन करते आ रहे हैं। और इस दिन शहर की खुशहाली आपसी भाईचारे के लिए सभी धर्म के आचार्य और लोगों द्वारा प्रार्थना की गई है। बता दे नैनीताल की खोज
18 नवंबर 1841 को पी बैरन नामके अंग्रेज व्यापारी द्वारा की गई थी। इन 184 वर्षों में नैनीताल अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में स्थापित है। यह की प्राकृतिक सुंदरता ,प्राकृतिक झील ओर वन इसे बिल्कुल नैसर्गिक सुंदर बनाते है । यहां के बांज ,सुरई ,देवदार ,पॉपुलर , किलमोडी, बुरांस , करनेस, सेलेक्स के साथ मॉल रोड चिनार के पेड़ इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। और नैनीताल की मुख्य माल रोड दुनिया में जानी जाती है। जहां लोग चहलकर्मी कर मौसम का लुत्फ उठाते है। इस मौके पर न भट्ट आशा फाउंडेशन के अध्यक्ष आशा शर्मा राम मोंटेसरी स्कूल की संस्थापक नीलू एल्हंस, एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक जोगिंदर पाल,आलोक जोशी, अवतार सिंह, मुन्नी तिवारी, पीके जेठी, आनंद रावत, सभासद पूरन बिष्ट, गजाला कमाल, मनोज शाह जगाती, भगवत रावत, सहित अन्य अतिथि और शहर के गणमान्य पर्यटक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर ललित तिवारी और शिक्षिका मीनाक्षी कृति द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *