October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डीएसबी परिसर में “वंदे मातरम” के 150 वर्ष का उत्सव

0
1002141704
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

79 यूके बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजन किया गया

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में “वंदे मातरम” के 150 वर्ष का उत्सव
79 यूके बटालियन एनसीसी द्वारा 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति, एकता और समर्पण की भावना से ओतप्रोत वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेटों द्वारा “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन से हुई। इस आयोजन का नेतृत्व सीटीओ प्रो. आशीष मेहता एवं पीआई श्री करम ने किया।
इस अवसर पर पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, और वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें कैडेटों ने अपनी रचनात्मकता, शोध क्षमता और वाक्पटुता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने “वंदे मातरम” के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर गहन विचार प्रस्तुत किए।
यह कार्यक्रम कैडेटों के लिए प्रेरणादायी अनुभव रहा, जिसने उन्हें राष्ट्रप्रेम और एकता के आदर्शों से पुनः जोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *