September 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला पंचायत द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत

0
1002086954
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रशिक्षण में एडीएम विवेक राय द्वारा सूचना के अधिकार को लेकर दी गई जानकारी

हल्द्वानी नैनीताल। जिला पंचायत द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में पांचवें वे दिन राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभिमान के अन्तर्गत5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट और जिला पंचायत सदस्यों का 05 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण हुआ कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के अन्तर्गत उपाध्यक्ष देवकी देवी एंव जिला पंचायत सदस्यगण लीला बिष्ट, कु० ज्योति आर्या, निधि जोशी, अनिता आर्या, अनिता, मीना चिलवाल, दीपा चन्दोला, डीकर सिंह मेवाडी, प्रमोद कोटलिया, यशपाल, सीता देवी, जीशान्त कुमार, हेम चन्द्र नैनवाल, विपिन सिंह, दीप सिंह बिष्ट, संजय बोहरा, प्रशिक्षण में मौजूद थे। इस दौरान
पंचम दिवस के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर दिनेश महतौलिया द्वारा प्रशिक्षण की शुरूआत की गई। विवेक राय, अपर जिलाधिकारी द्वारा सूचना का अधिकारी अधिनियम के अन्तर्गत अधिकार एवं इससे जुड़े विशेष बिन्दुओं के बारे में प्रशिक्षण में बताया गया। विकास शर्मा द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल शिकायत समाधान एकीकृत पत्राली सम्बन्धित जानकारी दी गई। कमल सिंह मेहरा, आपदा प्रबन्धक द्वारा भी आपदा से सम्बन्धित द्वारा विशेष जानकारी दी गई। प्रताप सिंह, एस.आई. एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा नए कानून ऐक्ट के बारे में भी विस्तार में बताया गया। अन्त में प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सदस्यगण/अधिकारीगण एवं कर्मचारियों का अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने धन्यवाद किया एवं पंचम एवं अन्तिम दिवस के प्रशिक्षण के समाप्ति की घोषणा की। इस मौके पर कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण में ऋचा जोशी कार्य अधिकारी, शिवराज सिंह बिष्ट वित्तीय परामर्शदाता, विजय कुमार सिंह बिष्ट कर अधिकारी, गोविन्द सिंह भौर्याल लेखाकार, अनिल बहादुर चन्द प्रधान सहायक, चन्द्रपाल सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षक मयंक कफल्टिया, कनिष्ठ सहायक, अक्षर कुमार आदि कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *