September 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टि०सि० के नेतृत्व में

0
1002085972
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों का किया भव्य आयोजन*

डीएम व एसएसपी ने युवाओं, स्थानीय लोगो और पुलिस के जवानों को राष्ट्र की एकता बनाने की दिलाई शपथ

नैनीताल। सरोवर नगरी मे लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने और सुदृढ़ करने के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूरे देश में आज 31 अक्टूबर को “एकता दौड़’ (रन फॉर यूनिटी) एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी के तहत। तल्लीताल गांधी चौक डॉट में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली मल्लीताल तक दौड़ का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा किया गया इस दौरान प्रतिभागियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई और हरी झंडी दिखाकर दौड़ का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल तल्लीताल, मल्लीताल, नाव चालक समिति के सदस्यों, सेंट मेरी, सेंट जोसफ, ऑल सेंट्स, लॉन्गव्यू, बिशप, पी0एम0 रा इ कॉलेज तल्लीताल स्कूल के छात्र छात्राओं, थाना तल्लीताल, मल्लीताल, पुलिस लाईन व पुलिस कार्यालय नैनीताल एवं फायर सर्विस बल कुल 472 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, अमित कुमार सीओ नैनीताल, सुमित पांडे सीओ रामनगर, हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल समेत अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहे।

भवाली में आयोजित कार्यक्रम में कैंची मार्ग में दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार मंडल, थाना भवाली एवं फायर सर्विस के पुलिस बल कुल 360 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *