September 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला पंचायत द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत

0
1002078116
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रशिक्षण में अधिकारियों द्वारा सदस्यों को दी गई योजनाओं की जानकारी

हल्द्वानी नैनीताल। जिला पंचायत द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत नवनिर्वाचित मा० अध्यक्ष, मा० उपाध्यक्ष एंव मा० जिला पंचायत सदस्यों का 05 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस), काठगोदाम, हल्द्वानी में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के अन्तर्गत अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में चतुर्थ दिवस का प्रशिक्षण गुरुवार को जारी रहा इस दौरान उपाध्यक्ष देवकी देवी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नैनीताल महेश कुमार, व जिला पंचायत सदस्यगण लीला बिष्ट, कु० ज्योति आर्या, निधि जोशी, यशपाल, विपिन सिंह, छवि काण्डपाल, दीप सिंह बिष्ट, संजय बोहरा, दीपा चन्दोला ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रशिक्षण में गोपाल गिरी, जिला विकास अधिकारी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं एवं उनसे जुड़ी गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण में बताया गया। अतुल नैथानी ई०टी०ओ० द्वारा विस्तार में समझाया। दिनेश चन्द्र जोशी, मास्टर ट्रेनर द्वारा टाइड एवं अनटाईड मद में धनराशि वितरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सुरेश प्रकाश बैनी, जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जिला पंचायत पदाधिकारियों का पदत्याग, दायित्वओं के बार में विस्तार में बताया गया। दीपक उप्रेती, डी०पी०एम० द्वारा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में प्रोईल अपलोड़, योजना के पोर्टल में अपलोड के बारे में विस्तार में प्रशिक्षण में बताया गया। डा० विपिन विश्वकर्मा द्वारा मत्सय विभाग के बारे में विस्तार में जानकारी दी गयी। मनोज सिंह नेगी जी, एन०जी०ओ० मास्टर ट्रेनर ने कूड़े से सम्बन्धित समस्या के बारे में एवं उनके निराकरण हेतु विभिन्न योजना के बारे में बताया। द्वारा

श्री महेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नैनीताल द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया। अन्त में प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सदस्यगण / अधिकारीगण एवं कर्मचारियों का मा० अध्यक्ष महोदया ने धन्यवाद किया एवं चतुर्थ दिवस के प्रशिक्षण के समाप्ति की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *