September 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला पंचायत द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के अन्तर्गत

0
1002071217
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रशिक्षण में विभागीय अधिकारियों द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में दी जानकारी

हल्द्वानी नैनीताल। जिला पंचायत द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के अन्तर्गत नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में तृतीय दिवस का प्रशिक्षण जारी रहा। इस दौरान कार्यक्रम में उपाध्यक्ष देवकी देवी व जिला पंचायत सदस्यगण लीला बिष्ट, ज्योति आर्या, सीता देवी, अनिता आर्या, निधि जोशी, यशपाल, डीकर सिंह मेवाड़ी, हेम चन्द्र नैनवाल, बहादुर सिंह नगदली, प्रमोद सिंह कोटलिया, विपिन सिंह, अरनव कम्बोज, दीप सिंह बिष्ट, संजय बोहरा, दीपा चन्दोला ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। बता दे प्रशिक्षण पांच दिवसीय है जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी सदस्यों को जानकारीयो से रूबरू कराया तृतीय दिवस के प्रशिक्षण में एम.एस. नेगी, डी०ई०एस०टी०ओ० ने गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविकयुक्त गांव व अन्य विषयों में प्रकाश डाला। आज के मास्टर ट्रेनर दिनेश चन्द्र जोशी ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ० गीतान्जली बंगारी द्वारा विभाग के बारे में विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। राहुल चन्द्र आर्य, समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अपने विभाग के बारे में बताया। डॉ० रेनू मर्तोलिया बाल विकास परियोजना अधिकारी, भीमताल ने भी अपने विभाग की महत्वपूर्ण जानकारी दी। दीपक उप्रेती, डी०पी०एम० द्वारा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल का विस्तारीकरण प्रशिक्षण में बताया गया। संजय कुमार सहा० अभि० जल संस्थान द्वारा जल जीवन मिशन के विस्तार में समझाया गया। अन्त में प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सदस्यगण/अधिकारीगण एवं कर्मचारियों का मा० उपाध्यक्ष महोदया ने धन्यवाद किया एवं तृतीय दिवस के प्रशिक्षण की समाप्ति की घोषणा की कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *