September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुमाऊं विश्वविद्यालय के 4 नवंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी

0
1002055486
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

राष्ट्रपति द्रौपदी लिखा है मुर्मू कुलपति प्रोफेसर: दीवान सिंह रावत

नैनीताल। सरोवर नगरी में 4 नवंबर को होने वाले कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने बताया कुमाऊँ विश्व विद्यालय के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला और राष्ट्रपति प्रतिभाग कर रही हैं। जो कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिये हर्ष की बात है और पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात के लिए गर्व की बात है उन्होंने बताया दीक्षांत समारोह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक होगा। उन्होंने बताया, 16183 स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। और 90 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किया जाएगा जिसमें 64 को गोल्ड मेडल 10 को सिल्वर मेडल और 9 को ब्रोंज मेडल के अलावा साथ विद्यार्थियों को कैश से सम्मानित किया जाएगा। यूजी और पी जी 6395 बालक और 9788 बालिकाओं डिग्री प्रदान की जाएगी। एचडी के 234 और डिलीट इकोनॉमिक्स के 3 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रोफेसर रावत ने बताया समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। डी एस बी परिसर के ए. एन. सिंह हॉल में होने वाले इस समारोह के लिये समारोह स्थल की आवश्यक साज सज्जा की जा रही है। और मुख्य द्वार को भी बड़ा कर दिया गया है।
प्रो. रावत ने कहा कि इस वर्ष कुमाऊं विश्व विद्यालय ने शोध गतिविधियों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कुमाऊं विश्वविद्यालय लीज पर है और पटवाडांगर स्थित भूमि भी विश्व विद्यालय के नाम दर्ज हुई है। जो बड़े गर्व की बात है। जहां विश्व विद्यालय का तीसरा परिसर खुलेगा । इस मौके पर पत्रकार वार्ता में विश्व विद्यालय की वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. संजय पन्त, पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *