September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

साह-चौधरी समाज व वृंदावन पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में

0
1002039480
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

द्वितीय राजेन्द्र लाल साह मेमोरियल ओपन ऐपण प्रतियोगिता और

12 वी चन्द्र लाल साह मेमोरियल अंतर विद्यालय ऐपण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रथम अंकिता भंडारी द्वितीय अंगिका और तृतीय हादीया रही

नैनीताल। सरोवर नगरी में साह-चौधरी समाज व वृंदावन पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में द्वितीय राजेन्द्र लाल साह मेमोरियल ओपन ऐपण प्रतियोगिता और 12 वी चन्द्र लाल साह मेमोरियल अंतर विद्यालय ऐपण प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभात साह गंगोला द्वारा किया गया। बता दें
प्रतियोगिता की ओपन और स्कूली प्रतियोगिता में कुल 60 लोगो द्वारा भागीदारी की गई ।
प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में बृज मोहन जोशी, सुधा साह, मंजू साह, जानकी साह और शीला साह द्वारा बारीकी से निरीक्षण करके ओपन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जिसमें
प्रथम अंकिता भंडारी
द्वितीय अंगिका पंत
तृतीय हादीया अंसारी
चतुर्थ यशस्वी रावत
पंचम हर्षिता शर्मा
षष्ठम भगवती शर्मा
और स्कूल कैटेगरी में
प्रथम निहारिका साह (मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर)
द्वितीय अस्मिता परिहार (सनवाल स्कूल)
तृतीय दिशा कत्यूरा (भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय)
चतुर्थ कार्तिका बिष्ट (भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय)
पंचम गीतांजलि हाल्सी (मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर )
षष्ठम भावना तिवारी (भारतीय शहीद सैनिक स्कूल)
और विशेष सांत्वना पुरस्कार
निकिता पाण्डेय रा. इ.कालेज बगड़
सौम्या खोलिया बिशप शॉ स्कूल
को प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार में 2000 और ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार मे 1500 और ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार मे 1000 और ट्रॉफी
चतुर्थ पुरस्कार मे 800 और ट्रॉफी
पंचम पुरस्कार मे 600 और ट्रॉफी
षष्ठम पुरस्कार मे 500 और ट्रॉफी वितरित की गई ।
प्रतियोगिता में बच्चो द्वारा अपनी पारंपरिक कला को बहुत ही नियमों का पालन करते हुए बनाया गया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री प्रभात साह गंगोला जी ने ऐपण कला की बारीकियों से बच्चो को अवगत कराया गया और बच्चो को पूरा आश्वाशन दिया गया कि पारंपरिक ऐपण कला के विषय में जब भी उन्हें कोई शंका हो तो वे उनसे अपनी शंका का समाधान करने के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे।
श्रीमती राखी साह वृंदावन स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा कहा गया कि बहुत जल्द अपनी ऐपण कला को बचाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्री प्रभात साह जी और आज के सभी निर्णायकों द्वारा सभी को इस कला की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा।
कार्यक्रम में साह- चौधरी समाज नैनीताल के अध्यक्ष सुरेश लाल साह ,सचिव सुरेश चौधरी,श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह(मन दा),विमल साह, आलोक साह,शैलेन्द्र चौधरी, मयंक साह, हितेश साह,हर्ष साह, मोहित साह, मोहित लाल साह,शैलेन्द्र चौधरी,पार्थ साह, किशन लाल साह, भारती साह और समाज के सभी सदस्यों द्वारा विशेष सहयोग दिया गया।
कार्यक्रम में संचालन शैलेन्द्र साह द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *