September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वन्य प्राणी सप्ताह: जू में हुई पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित

0
1001861288
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी मे वन्य प्राणी सप्ताह के द्वितीय दिवस यानी शुक्रवार को प्राणी उद्यान नैनीताल में प्राणी उद्यान के निदेशक आकाश गंगवार के विशेष दिशा निर्देश में स्कूली बच्चों के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बता दें प्रथम सत्र में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तीन वर्गो में करायी गयी, प्रथम वर्ग कक्षा ३ से ५ तक, द्वितीय वर्ग कक्षा 0६ से कक्षा ८ तक एवं तृतीय वर्ग कक्षा ९ से कक्षा १२ तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा ३ से ५ तक के प्रतिभागियों को प्राणी उद्यान नैनीताल द्वारा ए थ्री शीट में वन्य प्राणी का आउट लाईन/ढांचा प्रिन्ट कर दिया गया जबकि कक्षा 0६से कक्षा १२ तक के प्रतिभागियों को प्लेन शीट दी गई। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह-२०२५ की थीम से संबन्धित पोस्टर निर्माण किया गया जिसमें प्रतिभागियों द्वारा प्राणी उद्यान, नैनीताल परिसर में विद्यमान एवं स्वयं से लाये गये प्राकृतिक सामग्री (जैसे फूल, पत्ती, मिट्टी, गोंद आदि) से उस वन्य प्राणियों के आउट लाईन/ढांचा/पोस्टर को भरा गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों द्वारा स्थानीय समुदाय वन्यजीवों के सर्वश्रेष्ठ संरक्षक कैसे बन सकते हैं?,कयों बाघ का स्वास्थ्य सीधे तौर पर गांव के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है?, छोटे जानवर मानव स्थानों से कैसे बातचीत करते है? एवं वन्यजीवों की रक्षा करना स्वयं अपनी रक्षा कयों है? विषयों पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *