September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

दशहरा पर्व पर दुर्गा महोत्सव मैं नगर भ्रमण पर शोभायात्रा निकाली धूमधाम से

0
1001850412
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

स्कूलों के छात्र-छात्राएं कुमाऊनी वेशभूषा और माता दुर्गा,

काली के भेष में सभी को कर रहे थे अपनी और आकर्षित

नैनीताल। सरोवर नगरी में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित नव दुर्गा महोत्सव में दशमी के दिन विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए जिसके बाद मां दुर्गा का डोला नयना देवी मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। इस दौरान शहर के अधिकतर स्कूलों के छात्र-छात्राएं कुमाऊनी वेशभूषा और माता दुर्गा काली सहित अन्य भगवान के भेष में बनकर पहुंचे हुए थे जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। गुरुवार कि सुबह मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती ने प्रातः महादशमी पूजन किया। जिसके बाद दर्पण विर्सजन और देवी वरण अनुष्ठान हुए। जिसके बाद डोला नगर भ्रमण के लिए निकला। मां का डोला मुख्य बाजार से माल रोड होते हुए तल्लीताल बाजार धर्मशाला होते हुए वैष्णो देवी मंदिर पर डोले को रोका गया और वहां पर भक्तों द्वारा पूजा की गई वापस पिछड़े बाजार होते हुए गांधी चौक होते हुए ठंडी सड़क पर मूर्ति विसर्जन किया गया। प्रातः से ही डोला भ्रमण को लेकर हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। साथ ही भजन मंडली व छोलिया नृतको ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया भ्रमण के दौरान बाजारों में लोगों ने घरों से अक्षत व फूल बरसाकर दुर्गा मां को नमन किया। महोत्सव में बंगाली और कुमाऊनी संस्कृति का समागम देखने को मिला। पंजाबी महासभा द्वारा स्टोन लगाकर भक्तों को जूस वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, भास्कर बिष्ट, प्रेम कुमार शर्मा, चंदन कुमार दास, विशाल वर्मा ,आशीष वर्मा नवीन शर्मा ,तृप्ती मजूमदार,डॉली भट्टाचार्या,कमलेश शर्मा , मिथाली रॉय, सुना जयसिंघानी, मोमिता मजूमदार, कुमकुम शर्मा,सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *