October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124 वीं जयंती पर

0
1001442325
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा मंडल द्वारा रविवार को नैनीताल क्लब में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124 वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कश्मीर की एकता और भारतीय जनसंघ की स्थापना में डॉ. मुखर्जी के अप्रतिम योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
डॉ. मुखर्जी को किया गया श्रद्धापूर्वक स्मरण
जयंती स्मरण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में माननीय विधायक सरिता आर्य, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की सहित भाजपा कार्यकारिणी के सदस्यगण, कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके राष्ट्रवादी योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
कश्मीर नीति और जनसंघ की स्थापना पर प्रकाश
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की और विधायक सरिता आर्य ने डॉ. मुखर्जी के कश्मीर को लेकर किए गए संघर्ष, धारा 370 के विरोध और भारतीय जनसंघ की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण योगदानों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता का आधार बना। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने नेहरू सरकार की कश्मीर नीति का विरोध करते हुए ‘एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चल सकते’ का नारा दिया था, जो आज भी राष्ट्रवाद की पहचान है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की, माननीय विधायक श्रीमती सरिता आर्य, मनोज जोशी (सलाहकार मंडी परिषद उत्तराखंड), आशीष बजाज, विमला अधिकारी, भारत सिंह मेहरा (कार्यालय मंत्री), कमल जोशी (आईटी संयोजक), अरविंद पडियार (वरिष्ठ कार्यकर्ता), दयाकिशन पोखरिया, भगवत रावत (सभासद), गजाला कमाल (सभासद), राहुल नेगी (पूर्व छात्र संघ सचिव), रोहित जोशी, अतुल पाल, पंकज बर्गली, पंकज भट्ट, विक्रम राठौर, विक्रम रावत, भूपेंद्र बिष्ट और पंकज साह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। संचालन आशा आर्या एवं विकास जोशी द्वारा संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *