November 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अनूठे पौधारोपण अभियान के 860 वे दिन

0
1006231439
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जन्मदिवस पर सरपंच नवीन खड़ायत टुडे और यामिनी ने अपने महिला संगीत पर एक एक पौधा किया धरती मां के नाम

डीडीहाट नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 860वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 860वे दिन पौधा रोपण को जन्मदिन से जोड़ते हुए डीडीहाट के आकोट भूमिया थल निवासी सरपंच नवीन खड़ायत टुडे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया।
नवीन ने कहा कि वह अपने हर जन्मदिन पर पौधारोपण करते हैं और इस अभियान से जुड़कर सौभाग्यशाली हैं कार्यक्रम में डिगर सिंह कन्याल, किरन चूफाल, उमा बसेड़ा उपस्थित रहे।

पौधारोपण अभियान को विवाह समारोह से जोड़ते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी की पौत्री व शशि शेखर कापड़ी की पुत्री यामिनी ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए महिला संगीत के अवसर पर अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ पौधारोपण किया।
सुशीला कापड़ी व शशि शेखर कापड़ी ने कहा कि वह अब इस पौधे की देख-रेख यामिनी समझकर करेंगे। बिवाह समारोह में शामिल सभी लोगों ने दिनेश गुरु रानी की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ,राम सिंह ,जनार्दन उप्रेती, जगत मेहता ,मदन पोखरिया, चंद्रशेखर पुनेरा, दिनेश उप्रेती ,गोविंद सिंह गिरीश जोशी, दिलीप धामी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *