सरोवर नगरी में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के ५५७वें प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी

नैनीताल । सरवन नगरी में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के ५५७वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को दूसरे दिन भी नैनीताल में प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें सिख समुदाय के लोगों ने शिरकत की। प्रभातफेरी सुबह ५.३० बजे तल्लीताल रिकशा स्टैंड से शुरू होकर मल्लीताल गुरुद्वारा साहिब पहुंची।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व के मौके पर नैनीताल में २१ से लेकर २३ नवंबर तक तीन दिवसीय प्रभातफेरी निकाली जा रही है जिसमें संगत शबद,कीर्तन करते हुए शामिल हुई। बताया कि २४नवंबर (मंगलवार) को प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह से ही गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया जाएगा। इसमें कीर्तन और कथा के माध्यम से गुरु नानक देव जी के जीवन तथा उनकी शिक्षाओं और मानवता के प्रति दिए गए संदेशों का वर्णन किया जाएगा। इसके बाद गुरु का लंगर बरताया जाएगा। उन्होंने संगत और नगरवासियों से प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों में शामिल होकर गुरु का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है।प्रभात फेरी के दौरान सभा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह समेत महासचिव अमरप्रीत सिंह समेत संदीप सिंह, जसनीत सिंह, जसपाल सिंह, अमरजीत सिंह, गगनदीप सिंह, रविन्द्र सिंह तथा गुरप्रीत सिंह आदि कई सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे।

























