November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन शुक्रवार को 175वें दिन भी जारी रहा। 

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि शुक्रवार को अनूठे पौधारोपण आंदोलन के 175 दिन पूरे होने पर जहां पर्यटक आवास गृह  पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने रिकॉर्ड 175 पौधों का रोपण किया, वहीं समूचे कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में 2000 पौधों का रोपण कर लक्ष्य प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक वार्ता के माध्यम से समाधान चाहे नहीं किया जा रहा है लेकिन निगम कर्मचारियों का प्रकृति संरक्षण का कार्यक्रम जारी है और यह कार्यक्रम तब तक जारी रहेगा जब तक वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता।  कहा कि अब 30 दिसंबर (सोमवार) को नैनीताल निगम मुख्यालय में महासंघ के पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई है जिसमें भावी रणनीति  तय की जाएगी साथ ही पौधारोपण जारी रहेगा। कार्यक्रम में हंसी बिष्ट, हर सिंह, शेर सिंह, पदम सिंह, वेद प्रकाश, सौरभ खोलिया, महेश कुमार, नरेंद्र थापा, नरेंद्र सिंह, दीपक तथा राजेंद्र सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *