November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था नैनीताल के नेतृत्व में लक्ष्मी शिशु मंदिर बरेली रोड हल्द्वानी में बेसिक कब मास्टर, स्काउट मास्टर तथा फ्लाक लीडर, गाइड कैप्टन कोर्स एवं एडवांस स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कोर्स और तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

 शिविरों के संचालन में एडवांस्ड स्काउट मास्टर कोर्स के लीडर ऑफ  द कोर्स के रूप में राम सिंह जीना,एडवांस्ड गाइड कैप्टन कोर्स के लीडर ऑफ द कोर्स के रूप में सुशीला जोशी जबकि बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स के लीडर ऑफ द कोर्स के रूप में महेंद्र सिंह सैनी तथा बेसिक गाइड कैप्टन कोर्स के लीडर ऑफ द कोर्स के रूप में सरिता सामंत सहित  बेसिक कब मास्टर कोर्स के लीडर ऑफ द कोर्स के रूप में डॉ हिमांशु पांडे द्वारा योगदान दिया जा रहा है।  

शिविर में प्रादेशिक पर्यवेक्षक के रूप में चंद्र लाल जबकि जिला स्काउट मास्टर कमलेश सती सहित विभिन्न शिविरों में कोर्स स्टाफ के रूप गौरी शंकर जोशी, उमेश तिवारी, संतोष जोशी, विजय बहादुर, महेश यादव, भुवन सूठा, पंकज आर्या, सीमा सेन, पुष्पा दरम्वाल, दीपा पांडे, शबनम, लीला जोशी तथा माया आर्या आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है। जिला सचिव आर. एस. जीना ने बताया कि शिविर में 66 प्रतिभागियों द्वारा योगदान दिया जा रहा है। शिविर के सफल संचालन में एमबीपीजी कॉलेज के रोवर लीडर डॉ. गोविंद सिंह बोरा के नेतृत्व में रोवर रेंजर की टीम द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रादेशिक संगठन आयुक्त बीरेन्द्र सिंह बिष्ट सहित आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जिला मुख्य आयुक्त जी. आर. जायसवाल, मुख्यालय आयुक्त एच बी चंद,  जिला आयुक्त गाइड हेमलता जोशी, जिला आयुक्त स्काउट पुष्कर लाल टम्टा, लक्ष्मी शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जगत सिंह डंगवाल, सहायक आयुक्त तारा सिंह, जिला संस्था के अध्यक्ष बिंदेश गुप्ता, लक्ष्मी शिशु मंदिर के प्रबंधक पीयूष गोयल, उप प्रबंधक विपिन अग्रवाल, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजीव अग्रवाल, उप प्रबंधक दीपक अग्रवाल सहित विभिन्न प्रधानाचार्यों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *