निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी संध्या बुजुर्ग महिला और पुरुष

के पैर छूकर ले रही हैं आशीर्वाद

संध्या के संस्कार देखकर मतदाता दे रहे हैं आशीर्वाद

नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी संध्या शर्मा ने अपना चुनाव प्रचार तेज करते हुए कृष्णापुर वार्ड से शुरुआत की जनसंपर्क किया

और बैठक कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट मांगे उसके पश्चात स्टोनले कंपाउंड में जाकर मतदाताओं के बीच पहुंची और आने का मकसद बताते हुए कहा अबकी बार निर्दलीय प्रत्याशी संध्या शर्मा को अपना आशीर्वाद और प्यार दो और आपका प्यार और भरोसा टूटने नहीं दूंगीl इस दौरान उन्हें बुजुर्ग महिला पुरुष लोगों ने अपना आशीर्वाद दियाl बताते संध्या शर्मा युवा प्रत्याशी है और वह जहां पर भी प्रचार करने पहुंच रही है बड़े बुजुर्गों का सादर सम्मान और पैर छूकर आशीर्वाद ले रही हैंl जिससे मतदाता ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं और संध्या के संस्कारों को देखकर उन्हें मतदान करने का आश्वासन भी दे रहे हैंl संध्या का कहना है अगर मैं पालिका अध्यक्ष बनकर आती हूं तो शहर में बदलाव होगा और विकास की गंगा बहेगीl इस मौके पर पार्वती गेरा, कविता, भावना, रईस बक्स, वसीम खान, नवीन जोशी, गीता,सहित अन्य कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैंl





















