October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पालिका द्वारा लेक ब्रिज चुंगी और पार्किंग के बड़े शुल्कों का

0
1000977467
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध दिया ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी को ज्ञापन देकर कहा नगर पालिका द्वारा वर्तमान में जो लेक ब्रिज टोल व पार्किंग एवं अन्य पार्किंग में दरें बढ़ाई गयी हैं वह शहर के व्यवसायियों के साथ ही शहर के स्थानीय निवासियों एवं बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। उपरोक्त के कारण शहर की छवि घूमिल हो रही है। और कहा टैक्सी बाईकर्स का एकमात्र रोजगार का साधन भी आपके आदेशों के कारण प्रभावित हो रहा है। हम भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता आपके विनम्र अनुरोध करते हैं कि पालिका द्वारा बढ़ाई गयी दरों को पूर्व निर्धारित दरों पर संचालित करने का निवेदन किया हैl और चेतावनी देते हुए कहां अगर पालिका द्वारा यह नहीं किया गयातो शहर के व्यवसायियों व बेरोजगार युवाओं के साथ स्थानीय लोगों को साथ लेकर अन्दोलन के लिये बाध्य होंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद् नैनीताल की होगी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट अरविंद पडियार भुवन बिष्ट, संतोष कुमार, आशु उपाध्याय, लाल सिंह बिष्ट, खजान डंगवाल, मोहित लाल शाह, मोहित रौतेला, प्रेमा अधिकारी, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *