November 20, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भटेलिया में साइकिल यात्रा का किया शुभारंभ

0
1006207574
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पर्यटन को बढ़ावा देने का दिया संदेश

भीमताल नैनीताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी विकासखंड अंतर्गत भटेलिया में आयोजित साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए साइकिल यात्रा को क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश-दुनिया तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
मंत्री श्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, नैसर्गिक वातावरण और पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध है। इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड में पर्यटन विकास, साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक पर्यटन स्थल को नई पहचान मिले और पर्यटन गतिविधियों का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुँचे। मंत्री श्री कैड़ा ने कहा कि साइकिल यात्रा जैसे आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड को पर्यटन और विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री देवेन्द्र ढेला मण्डल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, नितिन राणा, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *