October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पालिका ने लेक ब्रिज टोल और पार्किंग में शुल्क वृद्धि का

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारियों ने किया स्वागत

कहां यह फैसला पालिका हित में

नैनीतालl सरोवर नगरी में उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ इकाई नैनीताल के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक और महामंत्री सोनू सहदेव ने अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी को ज्ञापन देकर पालिका द्वारा बीते दिनों लेक ब्रिज टोल और पार्किंग की दरों में बढ़ोतरी पर पालिका हित में जो आदेश पारित किया गया, उपरोक्त आदेश का देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ हार्दिक अभिनन्दन एवं सम्मान करता है। साथ ही नगरपालिका बोर्ड समिति द्वारा पालिका की आर्थिक स्थिति को सुधारने एवं आर्थिक स्थिति को सृदृढ बनाये जाने हेतु जो निर्णय स्वीकृत किए गये है उपरोक्त पालिका हित में लिये गये निर्णयों के लिए संघ मा० अध्यक्ष महोदया, अधिशासी अधिकारी महोदय एवं समस्त सम्मानित सभासदराणों का हदय से आभारी व्यक्त करता है। और महामंत्री सोनू सहदेव ने कहा उच्च न्यायालय एवं पालिका बोर्ड समिति द्वारा पालिका हितों में लिए गये निर्णयों को विरोध करने वालों का संघ पूर्णतया विरोध करता है। चूंकि मा० उच्च न्यायालय के आदेशों के आलोक में पालिका बोर्ड समिति द्वारा टौल एवं पार्किंग शुल्क धनराशि बढ़ोत्तरी के सम्बन्ध में लिए गये निर्णय के पालिका हित में दूरगामी परिणाम परिलक्षित होंगे एवं पालिका की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के फलस्वरूप पालिका देनदारिया का यथासमय भुगतान किये जाने में काफी सुविधा प्राप्त होगी परन्तु कुछ संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा पालिका हित में दिये गये निर्णय का विरोध किये जाने का देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ पुरजोर विरोध करता है एवं खेद व्यक्त करता है। महोदया संघ आपको विश्वास दिलाना चाहता है कि पालिका अधिकारियों एवं पालिका बोर्ड द्वारा पालिका हित में लिये जाने वाले सभी निर्णयों में संघ हमेशा पालिका परिवार के साथ खढ़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *