November 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप 2026 मे

0
1006276990
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल का लाल सागर अधिकारी पहुंचा कंबोडिया आज से होगा प्रतियोगिता का आगाज

भारतीय दल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

नैनीताल। कंबोडिया वोविनाम फेडरेशन द्वारा 24 से 30 नवंबर 2026 तक नोम पेन्ह, कंबोडिया (पहनोम पेंह , कैंबोडिया ) में आयोजित की जा रही 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप 2026 (6th एशिया वोविनाम चैंपियनशिप 2026) का भव्य आगाज होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए नैनीताल के होनहार खिलाड़ी सागर सिंह अधिकारी कंबोडिया पहुंच चुके हैं, जहां आज से उनके मुकाबले शुरू होंगे।

कंबोडिया रवाना होने से पूर्व भारतीय वोविनाम दल ने नई दिल्ली में भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी सागर सिंह अधिकारी इस चैंपियनशिप के ओवर 48 किग्रा से 51 किग्रा (Over 48kg to 51kg) फाइटिंग भार वर्ग में देश की चुनौती पेश करेंगे।

रक्षा मंत्री के साथ हुई इस विशेष मुलाकात के दौरान भारतीय टीम के साथ वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Vovinam Association of India) के अध्यक्ष मास्टर प्रवीण गर्ग, महासचिव मास्टर शंकर महाबले और तकनीकी निदेशक श्री देवेन मोइरंगथेम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (Vovinam Association of Uttarakhand) के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल भारती, महासचिव श्री विनोद लखेड़ा तथा उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र रावत भी पूरी भारतीय टीम के साथ मौजूद रहे। भेंट के दौरान माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने सभी पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कंबोडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सागर की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर उनके पिता श्री चंदन सिंह अधिकारी, माता श्रीमती लक्ष्मी देवी, नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के सचिव विनोद वैद्य, योगेंद्र (योगी), विभोर भट्ट, महिला प्रशिक्षक भूमिका बनवाल, मानसी बर्गली सहित क्लब के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों तथा नैनीताल के खेल प्रशिक्षकों व खेल प्रेमियों ने अपार हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने इसे पूरे नैनीताल और उत्तराखंड के लिए अत्यंत गर्व का विषय बताते हुए सागर के पदक जीतने की उम्मीद जताई है और पूरी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं।

भवदीय,

विश्वकेतु वैद्य (Vishwaketu Vaidya)
अध्यक्ष
नैनीताल ताइक्वांडो क्लब
संपर्क सूत्र: 9456321560

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *