आठ विद्यार्थियों को मिला रोजगार
कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संस्कृति ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पुणे से इंटर्नशिप पूर्ण कर लौटे विद्यार्थियों का किया स्वागत

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि विभाग के आठ विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित संस्कृति ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पुणे में अपनी विद्यालयी इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण कर विश्वविद्यालय लौटने पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, कक्षा प्रबंधन, पाठ योजना निर्माण, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के साथ संवाद तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। उनके कार्य, समर्पण, अनुशासन, शिक्षण कौशल एवं व्यावसायिक दक्षता से प्रभावित होकर संस्कृति ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पुणे के प्रबंधन द्वारा सभी आठ विद्यार्थियों को भविष्य में अपने संस्थान से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि आईटीईपी के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की संभावनाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय लौटने पर आठों विद्यार्थियों जिसमें अनीमा, याशीका उपाध्याय, आकांक्षा बहेरा, प्रतिभा रावत, प्रतीक्षा जोशी, हर्षिता पंत, मानाशी दानी, ईशिता ने विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट जी, कुलसचिव प्रो. रीतेश साह, संकायाध्यक्ष प्रो. ललित मोहन तिवारी, प्रो. महेन्द्र राणा, डॉ. अशोक उप्रेती, डॉ. पुष्पा अधिकारी एवं सुश्री आकांक्षा शैली से शिष्टाचार भेंट कर अपने इंटर्नशिप अनुभवों, उपलब्धियों एवं भविष्य में प्राप्त रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की। इस अवसर पर शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. ललित मोहन तिवारी ने माननीय कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट जी शॉल ओढाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट जी एवं कुलसचिव प्रो. रीतेश साह ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा अपनी प्रतिभा एवं कार्यकुशलता के आधार पर रोजगार के अवसर हासिल करने का अवसर मिलना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, कार्यक्षमता एवं व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है।
शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा में विद्यालयी इंटर्नशिप की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट जी के प्रति विशेष आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर प्रोत्साहन एवं सकारात्मक सहयोग से शिक्षा विभाग तथा आईटीईपी को शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों के विस्तार के लिए निरंतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए कुलपति महोदय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से आईटीईपी नई उपलब्धियाँ प्राप्त करता रहेगा। आईटीईपी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक उप्रेती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आईटीईपी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य भावी शिक्षकों को विषयगत ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षण अनुभव, आधुनिक शैक्षणिक दक्षता एवं रोजगारपरक अवसर प्रदान करना है। संस्कृति ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पुणे में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए भेजना इसी दिशा में विभाग का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित विद्यालय समूह द्वारा भविष्य में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाना विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की मेहनत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की सार्थकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने इस अवसर के लिए संस्कृति ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पुणे के प्रबंधन एवं समस्त सहयोगी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पुष्पा अधिकारी ने विद्यार्थियों के अनुभवों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विद्यालयी इंटर्नशिप भावी शिक्षकों को वास्तविक शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम है। वहीं सुश्री आकांक्षा शैली ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों एवं उपलब्धियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए आईटीईपी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक उप्रेती ने पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो० अतुल जोशी के प्रति विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया साथ ही संस्कृति ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पुणे के समस्त प्रबंधन एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से डॉ. गिरीश चन्द्र मुंगली, डॉ. देवयानी मुंगली, सुश्री दामिनी जोशी एवं सुश्री साबेरी रे सहित संस्थान के समस्त पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, सहयोग, आतिथ्य एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आईटीईपी के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में कार्य करने, विद्यालयी वातावरण को समझने तथा अपने शिक्षण कौशल को विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुआ।

























