November 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विजिटिंग प्रोफेसर डायरेक्टरेट तथा वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा

0
1006275597
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को किया याद

नैनीताल। सरोवर नगरी में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के महत्व, उसके मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यक्रम का आयोजन विजिटिंग प्रोफेसर डायरेक्टरेट तथा वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया तथा वनस्पति विज्ञान विभाग में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा संविधान के प्रतिनिष्ठा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष तथा निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समानता का आधार है।
इस अवसर पर भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनके महान व्यक्तित्व, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला गया। डॉ. आंबेडकर ने संविधान निर्माण की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एक ऐसे लोकतांत्रिक भारत की नींव रखने में योगदान दिया, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सामाजिक न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो। उनके विचार आज भी समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराना है। इस मौके पर कार्यक्रम में डॉ. सुषमा, डॉ. नीलू, डॉ. प्रभा, डॉ. हेम एवं डॉ. नवीन ,लता नितवाल ,भावना पांडे ,जगदीश पपने मोहित खाती सहित शोधार्थियों और एमएससी तृतीय के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सभी ने संविधान के आदर्शों का पालन करने तथा एक जिम्मेदार, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *