November 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा सरकार बैणी-भुली योजना के नाम पर उत्तराखंड की गरीब महिलाओं के जज्बातों से कर रही है खिलवाड़ : कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष ख़ष्टी बिष्ट

0
1006265274
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

चुनावी समय में महिलाओं को लुभाने की कोशिश, लेकिन आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं के वर्षों पुराने संघर्ष पर सरकार मौन क्यों?

भवाली नैनीताल। उत्तराखंड की भाजपा सरकार चुनाव नजदीक आते ही बैणी-भुली योजना के नाम पर प्रदेश की गरीब और मेहनतकश महिलाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाकर उनके जज्बातों से खिलवाड़ करने का प्रयास कर रही है। सरकार से हमारा सीधा सवाल है कि क्या उत्तराखंड में वास्तव में पांच लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं? आखिर सरकार इस योजना का वास्तविक लाभ कितनी महिलाओं तक पहुंचा पाई है?

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जुड़ी महिलाएं अधिकतर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आती हैं। एक समूह में सामान्यतः 10 महिलाएं होती हैं। यदि समूह के खाते में ₹10,000 की धनराशि भेजी जाती है, तो व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक महिला के हिस्से में मात्र ₹1,000 आते हैं। ऐसे में सरकार इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की कोई बहुत बड़ी उपलब्धि बताकर अपनी पीठ थपथपा रही है।

हम भाजपा सरकार से स्पष्ट कहना चाहते हैं कि स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता देना कोई नई परंपरा नहीं है। यह व्यवस्था पूर्ववर्ती सरकारों के समय से भी चली आ रही है। समूहों को मिलने वाली सहायता को भाजपा सरकार अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि बताकर महिलाओं को गुमराह करना बंद करे।

लगातार 10 वर्षों से आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजनमाताओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। ये महिलाएं दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां निभाती हैं, लेकिन अपने मानदेय और अधिकारों के लिए उन्हें बार-बार सड़कों पर उतरना पड़ता है। उनकी जायज मांगों पर सरकार गंभीरता क्यों नहीं दिखाती? चुनाव आते ही मानदेय बढ़ाने के आश्वासन और नए-नए प्रलोभन देकर उन्हें फिर से बरगलाने की कोशिश क्यों की जाती है?

हम भाजपा सरकार से पूछना चाहते हैं कि जो महिलाएं वर्षों से प्रदेश की सेवा कर रही हैं, क्या उनका सम्मान और आर्थिक सुरक्षा चुनावी घोषणाओं तक ही सीमित रहेगा?

भाजपा सरकार को समझ लेना चाहिए कि उत्तराखंड की महिलाएं अब केवल घोषणाओं और प्रचार से प्रभावित होने वाली नहीं हैं। वे अपने अधिकारों का हिसाब मांगना जानती हैं।

महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा पहले आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं को उनका सम्मानजनक हक दिलाए, फिर महिला सशक्तिकरण का ढिंढोरा पीटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *