November 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रॉयल ऑब्जर्वेटरी ऑफ बेल्जियम स्थापना के 200 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम में

0
1006275704
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एरीज के वैज्ञानिक डॉ. संतोष जोशी को

रॉयल ऑब्जर्वेटरी ऑफ बेल्जियम द्वारा ‘द कॉरेस्पॉन्डिंग एस्ट्रोनॉमर’ मानद सम्मान से किया गया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल के वैज्ञानिक डॉ. संतोष जोशी को रॉयल ऑब्जर्वेटरी ऑफ बेल्जियम (ROB) द्वारा प्रतिष्ठित ‘द कॉरेस्पॉन्डिंग एस्ट्रोनॉमर’ के मानद सम्मान से प्रदान किया गया है। रॉयल ऑब्जर्वेटरी ऑफ बेल्जियम की स्थापना के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 20 नवंबर 2026 को ब्रसेल्स, बेल्जियम में आयोजित समारोह में इसके महानिदेशक प्रो. रोनाल्ड ए. एम. वान डर लिंडेन ने डॉ. जोशी को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर विभिन्न देशों के कुल आठ वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। डॉ. जोशी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं।
डॉ. जोशी भारत-बेल्जियम खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी नेटवर्क (BINA) के सह-संस्थापक हैं। इस नेटवर्क की स्थापना का उद्देश्य दोनों देशों के बीच खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी के क्षेत्र में अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देना और उपलब्ध खगोलीय प्रेक्षण सुविधाओं का प्रभावी उपयोग करना है। BINA परियोजना को वर्ष 2016 में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) तथा बेल्जियम सरकार के बेल्जियन साइंस पॉलिसी ऑफिस (बेलस्पो ) द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई थी।
डॉ. जोशी का प्रमुख शोध क्षेत्र तारकीय भूकंप विज्ञान (असतेरोसेस्मोलॉजी ) है, जिसमें तारों के प्राकृतिक दोलनों का अध्ययन करके उनके आंतरिक भाग की संरचना, द्रव्यमान, त्रिज्या एवं घूर्णन गति जैसी विशेषताओं का पता लगाया जाता है। डॉ. जोशी एवं उनकी टीम ने 1990 के दशक के अंतिम वर्षों में एरीज की 1.04 मीटर सम्पूर्णानंद दूरबीन की सहायता से आठ विशिष्ट तारों में तारकीय दोलनों की खोज की थी। उनकी टीम ने नैनीताल-केप सर्वेक्षण के अंतर्गत HD 13038 नामक तारे का भी अध्ययन किया है। इस दीर्घकालिक सर्वेक्षण में एरीज और दक्षिण अफ्रीकी खगोलीय वेधशाला (एसएएओं) की प्रेक्षण सुविधाओं का उपयोग किया जाता है। डॉ. जोशी इस सर्वेक्षण के प्रमुख अन्वेषक भी हैं। तारकीय दोलनों के अध्ययन में उनके योगदान तथा रॉयल ऑब्जर्वेटरी ऑफ बेल्जियम के साथ दीर्घकालिक वैज्ञानिक सहयोग ने बिना नेटवर्क की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर एरीज परिवार डॉ. संतोष जोशी को इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *