सरोवर नगरी में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के खिलाफ निकली वॉकथॉन रैली
शिक्षा संकाय के छात्र छात्राओं ने महिलाओं के विरुद्ध
हिंसा विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया


नैनीताल । सरोवर नगरी में अखिल भारतीय महिला परिषद ने रविवार को नैनीताल में परिषद के शताबदी वर्ष के उपलक्ष्य में
महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के खिलाफ वॉकथॉन रैली निकाली।
रैली में मुखय अतिथि राजकीय बी.डी.पांडे जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.द्रोपदी गर्बियाल मौजूद रही। रैली में नगर के विभिन्न स्कूलों के २५० बच्चे शामिल हुए। रैली सुबह ९.३० बजे फलैट्स मैदान से शुरु हुई जो माल रोड स्थित पालिका पुस्तकालय पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान कुमाऊं यूनिवर्सिटी के शिक्षा संकाय के छात्र छात्राओं ने महिलाओं के विरुद्ध हिंसा विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसने दर्शकों को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया दूसरी ओर भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्रों ने देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता पारंपरिक छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय की छात्राओं ने मधुर कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की महक बिखरे दी। इस मौके पर परिषद की सचिव प्रीति शर्मा ने मुखय अतिथि और अन्य सभी लोगों का स्वागत किया,परिषद की स्टैडिंग कमेटी मैंबर मंजू कोटीलिया ने कहा कि परिषद १०० 0वर्षों से महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है। कहा क िशताबदी वर्ष में संस्था ने संकल्प लिया है कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रैली को सफल बनाने में एशडेल स्कूल सूखाताल, मोहन लाल साह बालिका विद्यालय,सीआरएसटी विद्यालय का भी बहुत सहयोग रहा। रैली में पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल,होटल व रैस्टोरैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिगविजय सिंह बिष्ट, परिषद की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी समेत मंजू कोटलिया, प्रीति शर्मा, नंदनी पंत, मीनू बुदलाकोटी, दया बिष्ट, पार्वती मेहरा, रेखा त्रिवेदी, प्रो.हेमा बिष्ट, प्रो.नीता बोरा शर्मा, रेखा पंत, आफरीन, डा.मनोज सिंह बिष्ट, प्रियंका, कासिफ जाफरी, वीना यादव, गीता तिवारी, गीता बिष्ट, जितेंद्र भट्ट, तारा जोशी, नीता भाकुनी, दिव्या,नीलू एलहेंस, आशा शर्मा,गीता पांडे, चंचला बिष्ट, राकेश,तारा बोरा,कमल जोशी, जीतेंद्र, परिषद की भवाली शाखा की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट आदि मौजूद रहे।

























