November 21, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गुरु रानी के अनूठे पौधारोपण अभियान को हुए 859 वे दिन पुरे

0
1006216353
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मनीषा व लोकेश ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद एक पौधा धरती मां के नाम किया

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 859वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 859वे दिन पौधारोपण को बिवाह समारोह से जोड़ते हुए कनालीछीना के ख्वातडी गांव में नरेंद्र सामंत व मंजू सामंत की पुत्री मनीषा व डीडीहाट निवासी रमेश मेहरा व कलावती मेहरा के पुत्र लोकेश ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद एक पौधा धरती मां के नाम के तहत ।। परिणय पौध।। लगाया।
मनीषा व लोकेश ने कहा कि वह इस पौधे की देखभाल परिवार के सदस्य के रूप में करेंगे।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता चतुर सिंह सामंत, रमेश मेहरा, बिजेंद्र लुणठी, उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *