ताल चैनल के तत्वाधान में
185 वे नैनीताल के जन्मदिन पर आयोजक मारुति, ईशा, विधायक सरिता, और अतिथियों ने केक काटकर मनाया भव्य
नैनीताल जन्मदिन के नारों से गुंजी नगरी
स्कूली बच्चों को मिले उपहार गरीबों को मिले कंबल








नैनीताल। सरोवर नगरी के जन्मदिन को ताल चैनल द्वारा उत्साह के साथ डीएसए के बास्केटबॉल ग्राउंड में मनाया गया सभी धर्म के धर्म गुरुओं द्वारा प्रार्थना और हवन के साथ के काटकर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को और भव्य बनाते हुए संस्कृत स्कूल के बच्चों ने स्वस्ति वाचन किया। बता दें इस वर्ष नैनीताल का जन्मदिन के 185 वर्ष पूर्ण होने पर
दो दर्जन से ज्यादा केक काटे गए । मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य , अध्यक्ष नगर पालिका डॉ सरस्वती खेतवाल ,तल्लीताल व्यापारंडल के अध्यक्ष मारुति साह ,ताल चैनल की निदेशक और उनकी पत्नी ईशा शाह ने केक काटे गए इस दौरान कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम को भव्य बनाया। और अतिथियों द्वारा केक काटकर बच्चों को केक बनता गया साथ ही मारुति नंदन शाह द्वारा स्कूली बच्चों को वॉटर बोतल और निर्धन गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। ईशा साह ने सभी का स्वागत किया। और आज के पल को उत्साह के साथ मनाने का लोगों को टिप्स दिया। कार्यक्रम में बच्चन के गीतों ने जन्म दिन में धूम मचा दी। बता दें आज के दिन की पी बैरन ने नैनीताल की खोज की थी । कार्यक्रम को और भव्य बनाते हुए आवाज के जादूगर हेमंत बिष्ट , नगर पालिका कुर्मी शमशान घाट में अपनी ड्यूटी दे रहे इमरान , वरिष्ठ पत्रकार डॉ गिरीश रंजन तिवारी, समाजसेवी भुवन बिष्ट , विनीता चौधरी ,ज्योति मेहरा , महिला उपाध्यक्ष तल्लीताल ममता जोशी, हेमंत मर्तोलिया ,एवं पूर्व बन क्षेत्र अधिकारी तथा आचार्य के सी सुयाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में दर्ज़ा राज्य मंत्री शांति मेहरा , दया बिष्ट ,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत , पिंक लेडी आशा शर्मा , दया कृष्ण पोखरिया , भूपेंद्र बिष्ट ,नीलू अल्हैंस संगीता पंत ,सभासद भगवत रावत ,आनंद बिष्ट , मीनू बुद्दकोटी ,मनोज कुमार , पूरण बिष्ट , उप्रेती , लता दफौटी , शैलेन्द्र बरगली ,हरीश राणा ,विक्की राठौर ,मनराल , त्रिभुवन फर्त्याल जगदीश बावरी ,डॉ मनोज बिष्ट , आदि शामिल रहे । संस्कृत स्कूल के बच्चों ने स्वस्ति वाचन किया।

























