बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन का
शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर हरीश बिष्ट ने किया

नैनीताल । सरोवर नगरी के समीपवर्ती बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लि0मिटेड ज्योलीकोट का ४९वाँ वार्षिक अधिवेशन समिति परिसर में मंगलवार को मुख्य अतिथि डॉक्टर हरीश बिष्ट द्वारा शुभारंभ किया गया। बता दे कार्यक्रम में वर्ष २०२६-२७ के लिए ११ करोड़ रुपएं का बजट पारित किया गया है जबकि ४ करोड़ ८० लाख का दायित्व निर्धारित किया गया है और समिति ने १८ लाख का लाभ कमाया है। समिति द्वारा संचालित मिनी बैंक में जमा पूंजी ७ करोड़ से अधिक पहुँच गयी है।
मुखय अतिथि भीमताल के बलॉक प्रमुख डॉ0. हरीश सिंह बिष्ट ने समिति के प्रयासों की सराहना की और परिसर में शौचालय निर्माण के लिए तीन लाख देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रेकुनी ने अपने संबोधन में समिति संचालन में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को ३३ फीसदी आरक्षण देने को महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम बताया। उन्होंने कहा कि ज्योलीकोट में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही इसे प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रेकुनी ने पैकस विकास कोष से टिनशेड निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
उप जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु बिष्ट सहित अन्य वक्ताओं ने समिति के विकास के लिए सभी से मिलकर सहयोग की अपील की। समिति अध्यक्ष श्रीमती आशा जीना व प्रबंधक हयात मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया।जिला बैंक संचालक धर्मानंद शर्मा, जिला सहकारी अधिकारी सुरेश लोहनी एवं विभिन्न ग्राम प्रधानों तथा समिति संचालक व बड़ी संखया में सहकारी बैंक सदस्य व कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन राकेश मेहरा ने किया।

























