भाजपा नेता अधिवक्ता विश्व केतु वैद्य और विनोद वैद्य को पितृ शोक
शिक्षक संघ कूटा ने किया शोक व्यक्त

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने अधिवक्ता उच्च न्यायालय विश्व केतु वैद्य तथा डी एस बी परिसर पुस्तकालय की विनोद वैद्य के पूज्य पिता सचिन वैद्य के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। विश्वकेतु वैद्य तथा विनोद वैद्य बंगाली कॉलोनी मल्लीताल में निवास कर रहे हैं।कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर कूटा की तरफ से डॉ ललित तिवारी ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ युगल ,डॉ संतोष ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी , ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ भुवन आर्य सहित सी आर एस टी ओल्ड बॉयस एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश बावरी ,डॉ मनोज बिष्ट ,खीमराज बिष्ट , शैलेन्द्र बरगली , धर्मेंद्र शर्मा ने गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है।

























