November 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित श्री मॉ नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के राजीव अध्यक्ष व प्रदीप बने सचिव

0
1006150372
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । श्री मॉ नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट नैनीताल के न्यास की सभा रविवार को आयोजित की गयी जिसमें ट्रस्ट की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर सर्वसममति से राजीव लोचन साह को अध्यक्ष व प्रदीप शाह को सचिव चुना गया।
इसके अलावा घनश्याम लाल साह को उपाध्यक्ष, नीरज कुमार साह को उप सचिव जबकि किशन सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही न्यास कार्यकारिणी में सदस्यों के रुप में क्रमश:राजेंद्र नाथ साह, मदन मोहन साह, शैलेश साह, हेमंत कुमार शाह, पान सिंह ढैला, मनोज चौधरी, चारु शाह, प्रवेन्द्र नाथ शाह, डा.डी.पी.गंगोला व महेश लाल साह को चुना गया। सभा के दौरान वरिष्ठ न्यासी डा.डी.पी.गंगोला चुनाव अधिकारी नियुकत किए गए। नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी शैलेंद्र मेलकानी की ओर से प्रेस को जारी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *