November 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम को लेकर मंजुली गांव में हुई  बैठक

0
1006150116
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

धारी नैनीताल। ग्राम पंचायत मंजुली में मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम एवं जन.जागरूकता के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान ग्रामीणों को क्षेत्र में गुलदार व बाघ की गतिविधियों एवं मानव.वन्यजीव संघर्ष से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को वन्यजीवों से सुरक्षित रहने के उपायए रात्रि के समय अकेले बाहर न निकलनेए बच्चों एवं पालतू पशुओं की विशेष सुरक्षा करने तथा किसी भी वन्यजीव की सूचना तत्काल वन विभाग को देने हेतु जागरूक किया गया।
वन क्षेत्राधिकारी द्वारा ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में वन विभाग को सूचित कर सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया। बैठक में वनक्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट, वन दरोगा बृजेश विश्वकर्मा,  पूरन चंद्र मेलकानी,  बलवंत सिंह तथा प्रधान नवीन चंद्र, अभय कुमार, सुनील प्रसाद, सोबन सिंह व मोहन सिंह व खस्ती राम मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *