November 12, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जल, जंगल, जमीन के सच्चे रक्षक स्व नारायण सिंह जंतवाल को

0
1006110040
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल और अन्य नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और किया गहरा शोक प्रकट

भीमताल नैनीताल। उत्तराखण्ड क्राँति दल के वरिष्ठ नेता स्व नारायण सिंह जंतवाल के असामयिक निधन से प्रदेश भर में शोक की लहर व्याप्त है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेसीयो ने उनके आवास पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और गहरा शोक प्रकट किया और
शोक संवेदना व्यक्त कर उनके परिजनों से मुलाकात की। यशपाल जी ने कहा नारायण सिंह सरल व्यक्तित्व के सच्चे समाजसेवी का अचानक चले जाना अपूर्णीय सामाजिक और राजनैतिक क्षति है। और यशपाल ने बताया जब मैं विधानसभा अध्यक्ष हुआ करता था तो पूर्व विधायक जनता वालों सदन में शालीनता से वह पूरी तैयारी के साथ अपनी बात रखते थे। और उनकी बातों को सदन में सभी विधायक गहनता से सुनते थे। उनका इतनी कम उम्र में जाना एक बहुत बड़ी छती है और प्रदेश उसकी पूर्ति नहीं कर सकता। बता दें
उनके जाने से उत्तराखण्ड के जल, जंगल और जमीन ने अपने सच्चे रक्षक को खो दिया है। वे जीवनपर्यन्त नशामुक्ति, रोजगार और वनाधिकारों जैसे मुद्दों के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने कहा कि स्व नारायण जंतवाल ने कभी भी पार्टी राजनीति को अपने सामाजिक जीवन में आड़े नहीं आने दिया। उन्होंने कहा कि यूकेडी के संस्थापक सदस्य स्व श्री जंतवाल का जीवन संघर्षपूर्ण रहा। उनके जीवट व्यक्तित्व और राजनैतिक जिजिविषा ने उन्हें हमेशा एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप स्थापित किया और उन्हे उनके निष्कपट राजनैतिक जीवन में उच्च स्थान प्रादान किया। इस शोकाकुल घड़ी में काँग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और सदस्यगणों ने उनके पैतृक निवास पर जाकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की तथा ईश्वर से पुण्य आत्मा की शाँति की प्रार्थना की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ० गणेश उपाध्याय,केदार पलड़िया, इंदर आर्या, नैनीताल नगरपालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, मुन्नी तिवारी, विपिन सनवाल, भीमताल नगर अध्यक्ष श्री सतीश टम्टा, डी0के0 डालाकोटी सहित अनेक कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *