वन विश्राम गृह पहाड़पानी में न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया पौधरोपण

धारी नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा द्वारा वन विश्राम गृह पहाड़पानी में आगमन पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ वन्यजीव संरक्षण व वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा तथा मानव.वन्यजीव संघर्ष जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की साथ ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण व जैव विविधता को बनाए रखने तथा वन विभाग द्वारा वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में विचार.विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गईसाथ ही न्यायमूर्ति द्वारा वनों एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता व आपसी समन्वय एवं भविष्य में संरक्षण कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा के अतिरिक्त वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गौला रेंज विजय चन्द्र भट्ट समेत पूरन मेलकानी, अभय कुमार, बलवन्त भैसोड़ा, मनोज कैड़ा, सोबन सिंह, नीरज नेगी, गौरव बर्गली, सुरेश मेलकानी व खष्टी कुमार आदि उपस्थित रहे।

























