उत्तराखंड स्थापना दिवस को आप उत्तराखंड चिंतन दिवस के रूप में बनाए
व्यापारी नेता पुनीत टंडन ने स्थापना दिवस को लेकर और क्या कहना है पड़े खबर में

नैनीताल सरोवर नगरी में नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने राज्य स्थापना दिवस पर अपनी सोच जाहिर करते हुए कहा कभी-कभी मैं सोचता हूँ, अक्सर नैनीताल उत्तराखंड में बहुत करीब से इस स्थापना दिवस को कई वर्षों से देखते हुए और ऑब्ज़र्व करते हुए.…धीरे-धीरे करते-करते यह पर्व एक लोकल लेवल पर प्रशासन और सरकार के कुछ नुमाइंदों का एक मिलन पर्व या गेट-टुगेदर मात्र के अलावा कुछ नहीं रह गया है।
फूड फेस्टिवल, कुछ हमारे लोकल नृत्य करने वाले, जिनको कि इस दिन याद कर लिया जाता है और एक मात्र औपचारिकता कर इसका निर्वाह हर वर्ष ढोल-नगाड़े बजाकर किया जाता है।
जबकि यह प्लेटफार्म बीते सालों की झूठी वाहवाही लूटने के लिए, हर सरकार, हर नुमाइंदे, हर प्रशासनिक सरकारी नुमाइंदे के लिए एक झूठा प्लेटफार्म बनके रह गया है एक ऐसा प्लेटफार्म जिसे केवल झूठ का निर्वाह किया जाता है, उसके अलावा कुछ नहीं रह गया है। गहराई से अगर देखें तो उत्तराखंड स्थापना के बाद जो कठिनाइयाँ, परेशानियाँ बनी हैं, हर प्रकार की, हर शहर, हर जिला, पूरे प्रदेश में और जितनी बातें निकल कर आती हैं और आ रही हैं अगर क़रीब से अध्ययन करें, तो अनगिनत परेशानियाँ उत्तराखण्डी और स्थानीय निवासी झेल रहे हैं।
एक प्रकार से मैं सहजता से, परंतु साफ़ साफ़ कहूँ तो खनन को लेकर उत्तराखंड का और उत्तराखंड को देश विदेश में उत्कृष्ट छवि दे सकने वाले उत्तराखंड की असीम क्षमता रखने वाले पर्यटन का हनन किया गया है। खनन यह शब्द अनेकों ऐसी उत्तराखंड में किए गए कृतों का एक प्रतीक बना है और जिसके के नाम पर कई हनन किए गए, जिसमें कि उत्तराखंड का जो कोर कॉम्पिटेंसी होना चाहिए था, जो कोर सोर्स ऑफ रेवेन्यू लोगों के लिए एंड फॉर द स्टेट और जिससे कि उत्तराखंड का पूरे देश-प्रदेश, दुनिया भर में नाम होता, खनन के नाम पर और ऐसी अनेकों इस प्रकार की हरकतों के नाम पर पर्यटन और पर्यटकों का हनन हुआ है।
और स्थानीय निवासी व्यापारी युवा वर्ग के मूल हकों को भी छीना गया। जैसे होमस्टे अगर आप शुरू से इसको प्रमोट करते, तो क्यों पलायन की स्थितियाँ बनतीं?
क्या दूर-दराज जगहों पर होमस्टेज़ को प्रमोट करके, और यहाँ तक पहुँच पाने के एनवायर्नमेंटल फ्रेंडली तरीकों को तैयार करके इतनी सुंदर जगहों पर देश-विदेश के पर्यटक नहीं आ पाते और इतनी वैल्यू आपको देते कि शायद आपको अंदाजा भी नहीं है? लेकिन अब तक सभी प्रकार की नेतागीरी ने उत्तराखंड में एक बहुत ही छोटी सेल्फिश सोच के तहत अपनी जेबों को भरने के लिए उत्तराखंड में लूट और तबाही मचाई और अब आप उत्तराखंड स्थापना दिवस के दिन इसका झूठा बखान और वाहवाही लूटने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार से इस तरह से घिनौनी हरकत को देखकर अंदर बहुत उफान आता है और मुझे यह समझ में नहीं आता है कि उत्तराखंड की जनता, स्थानीय जनता, कब उंगली दिखाकर इनसे यह जवाब मांगेगी?
यह खनन रूपी एक प्रातनात्मक शब्द है जो बहुत सी ऐसी बातें समेटता है जिसमें सभी के द्वारा उत्तराखंड हनन-कृत किया गया और जो उत्तराखंड के अभी तक के चलाने वालों ने खेल रचा है।
उसकी भरपाई आपके द्वारा कब होगी? या आपकी सफाई कब होगी? या आप अपनी इन कुर्सियों से कब हटेंगे?
यह बहुत बड़ा सवाल है, आप जैसे लीडर्स लीडर शब्द की परिभाषा को बदलने पर मजबूर करने का ख़याल मन में लाते है। आप उत्तराखंड की लीडरशिप नहीं आप गुमराह करने वाले मदारी से ज़्यादा कुछ नहीं है। उत्तराखंड और उत्तराखंडी और उत्तराखंड की सारी जानता उत्तराखंड में ही नहीं देश और विदेश में सब देख रही है और मुझे विश्वास है जल्द इस पर अंकुश लगाने एक स्वर में दहाड़ आपको झंझोड़ेगी और आपको विवश करेगी की उत्तराखंड स्थापना दिवस को आप उत्तराखंड चिंतन दिवस के रूप में बनाये। ताकि अपेक्षित सुधार छोटे से इस प्रदेश में लाया जा सके। युवा पीढ़ी उत्तराखंड के लिए और अपने भविष्य के लिए जागृत हो रही है। एक युवा प्रदेश को जबरन बुजुर्ग किया जा रहा है। ये कब तक..??

























