यूकेडी के पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का कल रविवार अंतिम संस्कार
चित्राशिला रानीबाग घाट प्रातः 11:00 बजे होगा

नैनीताल। सरोवर नगरी में यूकेडी के पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का पार्थिव शरीर लगभग शाम 6:00 बजे उनके आवास पर पहुंचा। और लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने लगे जानकारी के अनुसार कुछ समय बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव जंतवाल गांव ले जाया गया। और रविवार 8 नवंबर प्रातः 9:00 बजे उनके निवास स्थान से उनकी शव यात्रा निकलेगी और 11:00 बजे चित्राशिला रानी बाग घाट उनका अंतिम संस्कार होगा।

























