November 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल पुलिस के लिए गौरव का पल

0
1005981856
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड धामी और पुलिस महानिदेशक सेठ द्वारा डॉ. जगदीश चन्द्र को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस ) बैच से अलंकृत कर दी गई शुभकामनाएं

डॉ. जगदीश चन्द्र को आईपीएस में पदोन्नति मिलने पर नैनीताल पुलिस में हर्ष का माहौल

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी शुभकामनाएं

नैनीताल। नैनीताल के क्राइम एवं यातायात एसपी जगदीश चंद्र को देहरादून में मुख्यमंत्री एवं डीजीपी द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) बैच से अलंकृत किया गया है। उनके आईपीएस मनोनीत होने पर नैनीताल पुलिस परिवार में खुशी की लहर है बता दें बीते रोज अब गरम करो पढ़ाई बैठकर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी एवं वर्तमान में जनपद नैनीताल में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पद पर तैनात डॉ. जगदीश चन्द्र को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा डॉ. जगदीश चन्द्र को आईपीएस बैच अलंकृत कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

तदोपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा भी डॉ. जगदीश चन्द्र को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। नैनीताल पुलिस परिवार ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जाने उनका

शैक्षणिक उपलब्धियों से समृद्ध रहा है सफर

डॉ. जगदीश चन्द्र ने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से पर्यावरण विज्ञान में एमएससी तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली से एम.फिल एवं पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए उन्हें एमएससी के दौरान ICAR-JRF, एम.फिल एवं पीएचडी के दौरान CSIR-UGC JRF/SRF तथा JRF-NET (Earth Sciences) जैसी प्रतिष्ठित छात्रवृत्तियां प्राप्त हुईं।

वर्ष 2025 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की।

वैज्ञानिक से पुलिस अधिकारी तक का प्रेरणादायी सफर

वर्ष 2002 से 2005 तक उन्होंने भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE), देहरादून में वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान रांची एवं दार्जिलिंग में भी कार्य किया।

वर्ष 2005 में राज्य पुलिस सेवा में शामिल होने के पश्चात उन्होंने जनपद देहरादून, चमोली एवं ऊधमसिंह नगर में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 2013 में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए।

इसके पश्चात उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक देहरादून, काशीपुर एवं हल्द्वानी सहित 31वीं वाहिनी तथा IRB-1 में उप सेनानायक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में वह जनपद नैनीताल में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पद पर तैनात हैं।

महत्वपूर्ण आयोजनों एवं चुनौतियों में निभाई अहम भूमिका

अपने सेवाकाल के दौरान डॉ. जगदीश चन्द्र ने गंभीर अपराधों के अनावरण एवं महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था संबंधी दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ अनेक महत्वपूर्ण आयोजनों एवं अभियानों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

  • कुंभ मेला ड्यूटी में महत्वपूर्ण योगदान।
  • नंदा राजजात यात्रा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका।
  • पुलिस बैंड के गठन एवं स्थापना में योगदान।
  • कोविड-19 महामारी के दौरान समर्पित भाव से पुलिस ड्यूटी का निर्वहन।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिले प्रतिष्ठित सम्मान

उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।

  1. वर्ष 2016 में नंदा राजजात यात्रा में उत्कृष्ट योगदान हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न।
  2. वर्ष 2020 में कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न।
  3. वर्ष 2025 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस पदक (मेधावी सेवा) से सम्मानित।

वर्ष 2026 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति उनकी दीर्घकालीन मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं समर्पित पुलिस सेवा का गौरवपूर्ण परिणाम है।

मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *