सस्ता गल्ला विक्रेता और यूनियन के अध्यक्ष किशन सिंह असवाल के
निधन की खबर से शहर में शौक लहर
पाइंस घाट में नम आंखों से किया गया अंतिम संस्कार

नैनीताल सरोवर नगरी में मल्लीताल नैनीताल क्लब के निकट सरकारी सस्ता गल्ला दुकान के विक्रेता और नैनीताल सस्ता गल्ला संगठन के अध्यक्ष किशन सिंह असवाल का आज शनिवार निधन की खबर से शहर में शौक की लहर दौड़ पड़ी बता दें किशन पिछले काफी समय से बीमारी चल रहे थे। और कुछ दिन पूर्व उनका स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने के चलते उनको उपचार के लिए हल्द्वानी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज प्रार्थना उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार पाइंस घाट मे नम आंखों से कर दिया गया। उनके निधन पर सस्ता गला दुकानदारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

























