October 31, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी कैंपस के हिमालय संग्रहालय का

0
1005976081
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया
शैक्षिक भ्रमण

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स स्कूल, नैनीताल के छात्र-छात्राओं ने आज शनिवार को हिमालय संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण किया। बता दे विद्यालय के प्रधानाचार्य नईम अली खान और कोऑर्डिनेटर सीमा ढैला का हमेशा से यह प्रयास रहता है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और इतिहास से संबंधित ज्ञान को भी करवाया जाए उसी के मध्य नजर कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी केंपस हिमालय संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जहां पर जाकर छात्र-छात्राएं काफी उत्सुक नजर आए और वहां पर उन्होंने ब्रिटिश टाइम की सामग्री देख वहां मौजूद शिक्षकों द्वारा इसकी जानकारी उनको दी गई। वहां पर पुराने जमाने के नोट, पुरानी राइफलें, पुरानी ढालें और अन्य प्राचीन वस्तुओं को बड़े उत्साह से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। कई छात्रों ने हमसे इस भ्रमण का अनुभव हमसे साझा किया। इस भ्रमण से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि हुई।
प्रधानाचार्य नईम अली खान ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। और उनका ज्ञान बढ़ता है। और आगे भी इस तरीके के भ्रमण कराए जाएंगे। इस मौके पर शिक्षिका लता तिवारी, सीमा ढैला, सुनीता, डॉ लता तिवारी, नीतू, खीमराज देउपा, शशि, दीपक साह, मिस्टर राठौर , नेहा , छाया, फरहाना खान, विवेक, दीपक, तल्हा, सौरभ, गोपाल, मीनाक्षी, प्रियंका दीपा, छात्र-छात्राएं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *