द न्यू क्लब द्वारा आयोजित१५वीं चित्रकला प्रतियोगिता मे
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने जीती ओवर आल चैंपियनशिप

नैनीताल । द न्यू कलब नैनीताल द्वारा आयोजित
१५वीं चित्रकला प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गयी तथा मुख्य अतिथि प्रो. रीना बिष्ट एचओडी चित्रकला विभाग डीएसबी कैंपस नैनीताल द्वारा पुरस्कार वितरित किये गए।
प्रतियोगिता के तहत सबसे होनहार चित्रकार का पुरुस्कार सैनिक स्कूल नैनीताल के गर्वित नेगी,सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज की नवया कंज्ञा,एलपीएस की चित्राक्षी मठपाल व आल सेंट्स कालेज की किंशुक नारकोटी को दिया गया। इसी तरह टायनी टॉट ग्रुप में सैनिक स्कूल के फैजा,एलपीएस के आभरानिल सिंह महरा एमएलसाह बाल विद्या मंदिर की गौरवी तथा एंगिल ग्राअकादमी के अभयुदय कोहू तथा सेंट जोंस स्कूल के चित्रांश जोशी को दिया गया। सीनियर वर्ग
में प्रथम पुरस्कार सेंट मेरी कान्वेंट की वैभवी मेहरा,द्वितीय पुरस्कार सैनिक स्कूल की संजना बिष्ट तथा तृतीय पुरस्कार मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की अनुष्का चंद्रा जबकि सांत्वना पुरस्कार भाव्या नारंग और तिग्याश अलचौरी को दिया गया।
प्रतियोगिता के मीडिल ग्रुप में प्रथम पुरस्कार सनवाल स्कूल के भावेश भट्ट जबकि द्वितीय पुरस्कार सैनिक स्कूल के केशव कुमार,
तृतीय पुरस्कार सरस्वती मंदिर की कविता जबकि सांत्वना पुरस्कार ;
चेरिल बेले और मीनाक्षी रावत को दिया गया। जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर के पीयूष चंद्रा, द्वितीय पुरस्कार सेंट मेरी कान्वेंट की अवंतिका गुप्ता तथा तृतीय पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर की रिद्धि कांडपाल जबकि सांत्वना पुरस्कार रुकैय्या और उन्नति को दिया गया। सब जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार सैनिक स्कूल नैनीताल के अममान, द्वितीय पुरस्कार एमएलसाह बीवीएम नैनीताल की मानुषी साह तथा तृतीय पुरस्कार सैनिक स्कूल की आशा जबकि सांत्वना पुरस्कार यशिका सिंह और जैनाद को दिया गया।इस अवसर पर न्यू कलब के अध्यक्ष एडवोकेट डॉ महेंद्र सिंह पाल, सचिव रितेश साह, उपसचिव दिग्विजय साह जबकि कार्यक्रम संयोजक अंजू साह जगाती तथा उप संयोजक मोनिका साह, वीरेंद्र साह तथा डा. मनोज सिंह बिष्ट, ईशा साह,एडवोकेट प्रभाकर जोशी तथा रवि टंडन आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. एस. एस. बिष्ट ने किया।

























