October 31, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी में न्यायमूर्ति अनिश दयाल ने किया नैनीताल में हिमालयन इकोज के ११वें संस्करण का शुभारंभ

0
1005967111
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । हिमालयी साहित्य, कला और पारिस्थितिकी को समर्पित भारत के विशिष्ट उत्सव हिमालयन इकोज के ११वें संस्करण का शुक्रवार को नैनीताल स्थित एबॉट्सफ ोर्ड एस्टेट में पारंपरिक शंखनाद के साथ शुभारंभ हुआ।
बता दें भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से आयोजित इस वर्ष का उत्सव इसके दूसरे दशक की शुरुआत का प्रतीक है। इससे पूर्व उत्सव की संस्थापक जाह्नवी प्रसादा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद न्यायमूर्ति अनिश दयाल ने उद्घाटन मुखय संबोधन किया। उन्होंने कहा कि हर न्यायाधीश एक लेखक भी होता है कयोंकि उसका सामना वास्तविक चरित्रों, वास्तविक कहानियों और वास्तविक समस्याओं के समाधान से होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम पहाड़ों से केवल लेते हैं और श्रोताओं से यह सोचने का आग्रह किया कि हम बदले में उन्हें कया दे रहे हैं?जाह्नवी प्रसादा ने बताया कि अगले दशक में हिमालयन इकोज बड़े भू भाग वाले लोगों के साथ पुनर्योजी कृषि पद्धतियों पर ज़मीनी स्तर पर काम करने और अपनी संस्कृति से जुड़े मूलनिवासी समुदायों के लिए एक मंच बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा ताकि उन्हें अपनी भूमि से पलायन करने की समस्या का समाधान खोजने में मदद मिल सके।
इससे पूर्व प्रात:कालीन सत्र में भूटान की चादोर वांग्मो और सुनीता पंत बंसल ने मालविका तालुकदार के साथ संवाद में पहाड़ों की कहानियों से दिन की शुरुआत की।हमारा ग्रह हमारा ब्रह्मांड: फ्रांसीसी कलाकार और खगोल.विज्ञान विशेषज्ञ प्रियंका राजकाकति जिनकी कलाकृति चाँद तक जाकर वापस लौटी है कवि सुदीप सेन के साथ शामिल हुईं। सुदीप सेन ने भौतिकी और अंग्रेजी साहित्य के रोचक मेल को सामने रखा। नेपाल के ऋषि अमात्य ने शाहेना खान के साथ संवाद किया।वरिष्ठ पत्रकार, प्रसारक और मीडिया उद्यमी अनुराधा प्रसाद के साथ संवाद में अमीश त्रिपाठी ने कहा कि भारत में हम अपनी विरासत और संस्कृति से परिचित हैं कयोंकि हमारी सभयता इतने लंबे समय से जीवित रही है। भारतीय खान पान के इतिहास में चटनियों की जीवंत परंपरा पर रुशिना मुंशॉ घिल्डियाल ने अमीन अली के साथ बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *