October 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल

0
1005909270
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भवाली नैनीताल। भवाली में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला संयोजक, पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ, अखिलेश सेमवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश सेमवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, धर्म, ज्ञान, सदाचार और मानवता का संदेश देता है। उनकी महान रचना रामायण भारतीय संस्कृति, मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। महर्षि वाल्मीकि जी के विचार और उनका कृतित्व सदैव समाज को सही दिशा दिखाते रहेंगे।
इस अवसर पर भवाली मंडल अध्यक्ष श्री हिमांशु बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष श्री शुभम, श्री आयुष, वाल्मीकि समाज के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी, श्री अंकित जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में आपसी सद्भाव, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
अंत में अखिलेश सेमवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के साथ ही समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *