October 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

0
1005911639
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया प्रकटोत्सव

नैनीताल। सरोवर नगरी में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इससे पूर्व झंडा पूजन, हवन, पूजा -अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ ही शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा।कार्यक्रम की शुरुआत झंडा पूजन और पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके बाद हरिनगर मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गयी जो तल्लीताल बाजार, माल रोड होते हुए मल्लीताल स्थित वाल्मीकि मंदिर आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में रामनगर, रुद्रपुर तथा हल्द्वानी समेत विभिन्न क्षेत्रों से आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। इस दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया। तलिताल बाजार क्रांति चौक पर अध्यक्ष मारुति नंदन शाह के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया।
वाल्मीकि समाज के सरपंच गिरीश भैया ने सभी को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष जयंती के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और भव्य झांकी निकाली जाती है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।मंदिर समिति के अध्यक्ष धीरज कटियार और महासचिव संजय सिरोही ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा के आयोजन को लेकर वाल्मीकि समाज के साथ ही पूरे शहर में उत्साह रहता है। उन्होंने कहा कि मां नंदा देवी महोत्सव और सिख समुदाय के बड़े कार्यक्रम के बाद यह शहर का तीसरा बड़ा आयोजन है। इसमें नैनीताल के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं। शोभायात्रा में शामिल झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहते हैं। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या और नगर पालिका अध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस मीमांसा आर्य भी शामिल हुईं।
इस दौरान तल्लीताल मंदिर समिति अध्यक्ष धीरज कटियार, सरपंच गिरीश भैया, दिनेश कटियार, सभासद शीतल कटियार, गीता उप्रेती, जितेंद्र पांडे जीनू, भगवत रावत,
गिरीश भैय्या, राजू लाल, मनोज पंवार, कमल सिलेलान, संजय कुमार संजू, अनुपम कबडवाल, हरीश राणा, सोनू सहदेव, संजय सौदा, अभिषेक मुल्तानीया, नगर पंचायत अध्यक्ष राजू लाल, प्रदीप सहदेव, रवि कुमार, कमल सिलेलान, गुड्डू पुजारी, महेश पप्पू, सोनू सहदेव, महेंद्र लाल, मीमांसा आर्या, सभासद जितेंद्र कुमार पांडे, अंकित चंद्रा, भगवत रावत, सुरेंद्र कुमार, गीता उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *