October 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ग्राम सौंड में 60 दिवसीय मेगा ड्राईव चरण 1 के तहत अंतिम दिवस

0
1005911145
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

श्रम कार्ड, कृत्रिम उपकरण (कान की मशीन,लाठी, कमर की बेल्ट, नी केप) वितरण शिविर मैं किया गया

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती ग्राम सौंड में 60 दिवसीय मेगा ड्राईव चरण 1 के तहत अंतिम दिवस पर सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा ग्राम सौड मे श्रम विभाग,समाज कल्याण विभाग व प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र हल्द्वानी, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ( एलिमिको ) के सहयोग से श्रम कार्ड, कृत्रिम उपकरण (कान की मशीन,लाठी, कमर की बेल्ट, नी केप) वितरण शिविर का आयोजन किया गया। बता दें
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा ग्राम सौड मे श्रम विभाग,समाज कल्याण विभाग व प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र हल्द्वानी, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ( एलिमिको ) के सहयोग से श्रम कार्ड, कृत्रिम उपकरण( कान की मशीन,लाठी, कमर की बेल्ट, नी केप) वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से 100 से अधिक ग्रामवाशियों के श्रम कार्ड बना के मेगा केम्प के अतिम दिवस वितरण किये गए. जिसके उपरांत समाज कल्याण विभाग व प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र हल्द्वानी, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ( एलिमिको ) द्वारा वृद्ध जन लोगो की स्क्रिनिग कर 30 से अधिक वृद्ध जन लोगो एवम् दिव्यांग जन लोगो को कृत्रिम उपकरण ( कान की मशीन,लाठी, कमर की बेल्ट, नी केप) का वितरण किया गया, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा ग्राम प्रधान निशा बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश नारायण बिष्ट विशेष सहयोग, बीटीसी शुभम बिष्ट, का आभार व्यक्त एवम् प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया, जिनके माध्यम से यह 60 दिवसीय मेगा ड्राईव चरण 1 सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। इस मौके पर शिविर मे सहायक समाज कल्याण अधिकारी चाँद मोहमद, पीएलवी ज्योति, नीतू आर्या, अंबिका , यशवंत कुमार मनोज बलसुनि, निकेश आर्या, कैलाश आर्या, इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *