October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक सभा द्वारा रामलीला का सफल मंचन पर

0
1005865730
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भगवान सत्यनारायण की कथा और सुंदरकांड का पाठ किया गया

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा मल्लीताल, नैनीताल द्वारा रामलीला मंचन के सफल पूर्वक सम्पन्न होने पर भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवन किया गया। बता दें दोपहर 3:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ पूजनीय पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा कराया गया। सुंदरकांड के बाद भजन-कीर्तन किए गए,उसके बाद सभी लोगों को हलवे का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर कार्यक्रम में कैलाश जोशी,विमल चौधरी,मोहित लाल साह, हीरा सिंह,राहुल जोशी द्वारा सुंदरकांड और भजन का कार्यक्रम किया गया आज के इस कार्यक्रम में रामलीला में विभिन्न पात्रों का अभिनय करने वाले बाल-कलाकारों ने भी प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह,महासचिव जगदीश बवाड़ी,श्री राम सेवक सभा नैनीताल के सदस्य राजेंद्र लाल साह,अशोक साह,मोहित लाल साह,हरीश सिंह राणा, भुवन बिष्ट,अतुल साह,मिथिलेश पांडे,आनंद सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *