October 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पालिका का कूड़ा वाहन जा रहा है गंदगी फेलाते हुए

0
1005852012
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत ने कमरे में कैद की पूरी तस्वीर

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में देखें

नैनीताल। सरोवर नगरी में स्वच्छता को लेकर फिर सवाल उठे हैं मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने एक वीडियो वायरल करते हुए पालिका पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में देख सकते हैं नैनीताल से हल्द्वानी कूड़े का निस्तारण करने जा रहा डंपर वाहन से कूड़ा लगातार रोड पर गिरता दिखाई दे रहा है। बता दें आज बुधवार प्रातः जब पुनीत टंडन हल्द्वानी जा रहे थे तो उनके आगे नगर पालिका का डंपर कूड़ा निस्तारण के लिए जा रहा था और उसमें साफ देखा जा सकता है कूड़ा रोड पर गिरता जा रहा है। स्थिति को देखकर पुनीत टंडन काफी आकोशित भी नजर आए। और उन्होंने प्रशासन और पालिका पर सवाल भी उठाए इस मार्ग पर सभी अधिकारी अक्सर आवा गमन करते हैं तो इन अधिकारियों को यह नजर क्यों नहीं आता। साथ ही समाजसेवी और शहर के गणमानय लोगो का आवागमन भी रहता है तो यह चीज उन्हें नजर क्यों नहीं आती है। और वह क्यों आगे नहीं आते यह भी एक बड़ा प्रश्न है। इस वीडियो को देखकर आम जनमानस पालिका के कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहा है। लाखों रुपया कूड़ा निस्तारण पालिका द्वारा खर्च किया जा रहा है और इंतजाम देख सकते हैं रोड पर कूड़ा गिरता दिख रहा है जो पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है अब सवाल यह उठता है कि पालिका इस पर कार्रवाई कब तक करेगी और कब लोगों को स्वच्छ नैनीताल देखने को मिलेगा। संबंधित विभाग अधिकारी इसमें तत्काल संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *