October 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र बिष्ट के राम भजन

0
1005856774
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

से

भज मन राम चरण सुखदाई, सीता राम सीता सीता राम कहिए

जाही विधि राखे राम ताही विधि रहिए से
माहौल बना भक्तिमय

नैनीताल। भज मन राम चरण सुखदाई—-, सीता राम सीता सीता राम कहिए—–, जाही विधि राखे राम ताही विधि रहिए—- तथा दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले तेरे दुख दूर करेंगे राम… जैसे कई भगवान राम के भजन गाकर नैनीताल में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने माहौल को न केवल भक्तिमय बनाया बल्कि दर्शकों को ताली बजाकर खुद गाने के लिए भी मजबूर कर दिया। मौका था विजयदशमी पर्व के विशेष मौके पर फलैट्स मैदान नैनीताल में बने मुखय मंच मेंभजन संध्या कार्यक्रम। इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने भगवान राम के भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया । हजारों दर्शकों ने बिष्ट के भजनों का ताली बजाकर हर्ष ध्वनि से स्वागत किया । इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम की आरती की गई । इसके बाद राम व रावण के बीच युद्ध हुआ जैसे ही राम द्वारा रावण को मारा गया, पूरा फलैट्स मैदान राम के जयकारों से गूंज उठा । उसके बाद भव्य आतिशबाजी हुई । इसके बाद रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया । इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डा0. सरस्वती खेतवाल, कमिश्नर दीपक रावत, पुलिस वरिष्ठ महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी, दिव्यांशु मीणा, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, तहसीलदार अक्षय भट्ट सहित श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह तथा महासचिव जगदीश बवाड़ी सहित कई गणमान्य और लगभग हजारों0 लोग मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट व प्रो. ललित तिवाड़ी तथा मुकेश जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *